अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद व भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

in #up2 years ago

IMG-20220627-WA0038.jpg
औरैया। आज दिन सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंडित अमन मिश्रा के यहां प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में ग्राम पुरवा भूपत मौजा ओतौ मैं भारतीय जनता पार्टी औरैया के कर्मठ एवं जनप्रिय जिलाध्यक्ष श्री श्री राम मिश्रा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति मिश्रा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र किसान मोर्चा की सदस्य श्रीमती जीत कुंवारी दुबे सहायल मंडल प्रभारी श्री कन्हैया लाल गुप्ता भाजपा जिला औरैया कार्य समिति के सदस्य श्री सतीश चंद् दुबे अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष बृज किशोर तिवारी शिव कुमार मिश्रा समाजसेवी व पार्टी के बूथ अध्यक्ष सहित कई ग्रामों के लगभग 3 सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे
IMG-20220627-WA0037.jpgतथा सभी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी बाद में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने किया ॥ कार्यक्रम के आयोजक श्री अमन मिश्रा व उनकी पूरी टीम ने आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत किया॥ ग्राम प्रधान औतौ श्री रजत मिश्रा ग्राम प्रधान गहेसर श्रीमती नीतू यादव एवं प्रतिनिधि प्रधान रणवीर सिंह यादव एवं सतीश दुबे विमल राजपूत शिवम दुबे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे! कार्यक्रम समापन के अंत में श्री अमन मिश्रा जी द्वारा पार्टी पदाधिकारियों को सुरुचिपूर्ण भोज भी कराया गया ॥ माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात के सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।