हत्या का उन्नाव पुलिस ने किया खुलासा

in #unnao2 years ago

एंकर : खबर उन्नाव से है यहाँ बीते सोमवार को हुए हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपित को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की युवक की हत्या आशनाई के चलते हुई थी।

वीओ :बारसगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा में बीते 9 मई को एक किसान के खेत मे एक युवक का शव मिला था। शव मिलने के बात मृतक के पिता ने गाँव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछ ताछ की तो आरोपी ने मृतक की हत्या कबूल कर ली कि आरोपी ने मृतक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की थी। हत्या का खुलासा करते हुए अपर एसपी शशि शेखर ने बताया की मृतक का आरोपी की बहन से प्रेम संबंध था। प्रेम संबंध के विरोध में ही आरोपी ने मृतक की हत्या कर दी। पुलिस ने आला कत्ल के साथ मृतक के मोबाइल फोन भी आरोपी की निशान देही पर बरामद किए है।
IMG-20220511-WA0006.jpg