उन्नाव में प्रेमी युगल ने निगला जहर हालत गंभीर

in #unnao2 years ago

उन्नाव : प्रेमी प्रेमिका आपस में दोनों दूर से रिश्तेदार।

  • दो थाना क्षेत्रों से जुड़ा है मामला पुलिस ने परिजनों को घर पर दी जानकारी।

उन्नाव। उन्नाव के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी और प्रेमिका आपस में रिश्तेदार हैं आज देर शाम दोनों मिलने के लिए उन्नाव शहर आए हुए थे इसी दौरान दोनों ने शादी ना होने की बात पर मरने का फैसला कर लिया और जहर निगल लिया। हालत बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन चौकी इंचार्ज मैं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे दोनों प्रेमी युगलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाम पता कर घटना की जानकारी परिजनों को भी दी है।
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहजपुर की रहने वाली एक युवती का दूर से ही रिश्तेदारी में थाना असोहा क्षेत्र के कंदरपुर गांव के रहने वाले एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने की बात अपने घर में भी बताई लेकिन घर वाले नहीं राजी हुए। तीन दिन पहले युवती दिल्ली से उन्नाव आई थी।
आज दोनों अपने घरों से निकलकर उन्नाव शहर के हुसैन अगर पहुंचे कुछ देर मुलाकात के बाद दोनों ने जहर निकल लिया। हालत बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने सदर कोतवाली पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही ललऊ खेड़ा चौक इंचार्ज हसमत अली मय पुलिस कल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस सेदोनों को उपचार के लिए जिला अस्पतालमें भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही पुलिस ने घटना की जानकारी युवक और युवती परिजनों को फोन कर दी है। परिजनों से आने के बाद मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

IMG-20220511-WA0017.jpg