किन्नर का शव घर में मिला, लूट के बाद जताई गई हत्या की आशंका

in #unnao2 years ago

सफीपुर/उन्नाव
IMG-20220730-WA0260.jpg
सफीपुर कस्बा के बबर अली खेड़ा मोहल्ला में रह रही मुस्कान नाम की किन्नर का शव उसके ही घर के कमरे में पड़े होने की सूचना पर हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।IMG-20220730-WA0259.jpg शव के सर पर चोट के निशान हैं ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ उसके साथ रहने वाले किन्नरों में सलोनी, रूबी, अन्नू सभी फरार हैं। पुलिस सबको खोजने का प्रयास कर रही है। मुस्कान बीते करीब 10 वर्षों से सफीपुर में रह रही थी। वहीं मृतका का ड्राइवर मनोज बाबा भी नही है। जबकि पति सोनू कश्यप 1 माह से घर नही आ रहा था। उसकी मौत की सूचना सबसे पहले घर मे खाना बनाने वाली महिला ने दी है। उन्नाव एसपी दिनेश त्रिपाठी ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जबकि कमरे में बने लॉकर और अलमारी खुली मिली है और सामान अस्त व्यस्त और गहने गायब पाए गया हैं। ऐसे में लोगों का कहना है लूट के बाद साथियों ने हत्या की है।IMG-20220730-WA0258.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 🙏💐