71 अमृत सरोवर के निर्माण से पहले हुआ भूमि पूजन

in #unnao2 years ago

ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर (मॉडल तालाब) निर्माण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायकों ने एक साथ 71 सरोवर निर्माण के लिए भूमि पूजन करके इसकी शुरुआत कर दी।
मनरेगा व मॉडल तालाबों के बाद अब ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण के लिए शासनादेश जारी किया गया है। सरोवर का निर्माण मनरेगा, केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से होगा। बुधवार को निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत भतांवा में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भूमि पूजन किया। विधायक ने बीडीओ मुनेश चंद्र, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा व निर्मल यादव के साथ खुदाई का कार्य प्रारंभ कराया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हीरालाल व ग्राम प्रधान सरोज मौजूद रहीं। बिछिया के पांच गांव रामपुर खालसा, टीकर गढ़ी, पडऱीखुर्द, कोरारीकला व ओरहर में सदर विधायक ने भूमि पूजन करके सरोवर की खुदाई का शुभारंभ किया। रामपुर खालसा गांव में डीएम रवींद्र कुमार ने भी फावड़ा चलाया। प्रमुख नीरज गुप्ता, डीडीओ मनीष कुमार, बीडीओ अमित शुक्ला, एडीओ पंचायत अनिल राणा, जेई आरईडी राखी द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।

IMG-20220511-WA0025.jpg