घर बैठे होगा पालिका में कर निर्धारण

in #unnao2 years ago

उन्नाव: शहर वासियों को अब जलकर एवम गृहकर के निर्धारण के लिए पालिका के चक्कर नहीं काटने होंगे। एक एप्प के माध्यम से घर बैठे इन करों का निर्धारण हो जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन ने गृहस्वामियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। इसके तहत गृहकर का पूरा खाका कंप्यूटर या मोबाइल पर निकल आएगा। जिससे लोगों को गृहकर पता करने के लिए पालिका के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
गृहकर और जलकर के लिए शहर के लोग हमेशा परेशान रहते हैं। जानकारी के लिए शहरियों को पालिका के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं लेकिन अब कर विभाग ने व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है। शहर का कोई भी भवन स्वामी एक क्लिक में गृहकर और जलकर की जानकारी कंप्यूटर या मोबाइल पर ले सकेगा। इसके लिए उसे वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद नाम और पता लिखना होगा। इसके बाद गृहकर डाउनलोड हो जाएगा। इससे कोई भी भवन स्वामी बहुत आसानी से अपना गृहकर और जलकर के बारे में वाकिफ हो सकेगा।images (3).jpeg