महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

in #unnao2 years ago

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष पुष्पा यादव ने एंटी रोमियो टीम के साथ शनिवार को श्याम कुमारी सेठ गर्ल्स इंटर कालेज, डा० जीनाथजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राधा कृष्णन इंटर कॉलेज तथा अचलगंज तिराहा पर जाकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो 1090, 1076 ,112, 1098, 108 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
IMG-20220924-WA0008.jpg