कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा

in #unnao2 years ago

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश वाजपेयी ने भी अपने दलबल के साथ की शिरकत

उन्नाव। नगर गंगाघाट में भारत जोड़ो यात्रा शहर कांग्रेस कमेटी गंगा घाट द्वारा निकाली गई
यात्रा मिश्रा कॉलोनी से प्रारंभ होकर पोनी रोड पर अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश वाजपेयी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती वाजपेई ने कहा कि जनता बेरोजगारी और महंगाई से कराह रही है।। इसीलिए जनता में जागरूकता के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।
नगर अध्यक्ष गंगा घाट दीप नारायण शुक्ला ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में या सरकार विफल रही है।
यात्रा में दिनेश शुक्ला, कमल तिवारी, आशीष त्रिपाठी, ओम पांडे, विनय तिवारी, कृष्ण पाल सिंह यादव,युसूफ फारूखी, सरफराज, सुमित अवस्थी, सुरेंद्र कुशवाहा,अमरेंद्र सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी गंगा घाट के अध्यक्ष दीपनारायण, रामकिशोर पाल, राज नारायण प्रजापति, कमलेश तिवारी, पुत्तीलाल संतलाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यात्रा का संयोजन नगर अध्यक्ष गंगा घाट दीप नारायण शुक्ला ने किया।
IMG-20220918-WA0015.jpg