आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरे देश में "हर घर तिरंगा"

in #unnao2 years ago

गंजमुरादाबाद उन्नाव 11 अगस्त 2022 ।। आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरे देश में "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है। आज भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार के नेतृत्व में नगर पंचायत द्वारा एक तिरंगा रैली निकाली गई जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जगदम्बा प्रसाद मिश्र "हितेषी" स्मारक स्थल से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश भर में चल रहे "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने के लिए आज भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार के नेतृत्व में नगर पंचायत द्वारा एक तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को एक उत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। देशभक्त और जन सेवा के लक्ष्य के साथ ही राष्ट्रप्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा, पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार, अजय तिवारी, पंकज शुक्ला, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र, टीकाराम राजपूत, मुकेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, राम सजीवन यादव, नीरज यादव, मतीउल्ला अंसारी, विवेक कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, मनोज विश्वकर्मा, गोपाल रस्तोगी, माबूद खां, जयसिंह, सदरे आलम, आजाद हुसैन, फजलुर्रहमान, राघव मिश्र, दिनेश तिवारी, कुलदीप शर्मा, निशांत कुशवाहा, महेश शर्मा व कार्यालय के सभी कर्मचारियों सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।Screenshot_20220812_005234.jpg