अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनहनी नहीं हुई शिनाख्त

in #unnao2 years ago

आसीवन ।अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी नहीं हो सकी शिनाख्त

वी लाईव संवाददाता उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सुबह लगभग दस बजे सड़क किनारे वन विभाग के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पे पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। औरास थाना क्षेत्र के अदौरा गाँव के बाहर लगभग दो सौ मीटर दूरी पर लखनऊ बार्डर के पास वन विभाग के जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 वर्ष का शव कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर औरास थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल करने में जुट गए मृतका महिला पीले रंग का कुर्ता व हरे रंग की लेगी तथा क्रीम कलर का दुपट्टा तथा हाथ में कलावा बंधा हुआ है मृतका नाक में सफेद रंग की कील तथा कान में पीले रंग के रिंग पहने हुए है। घटना की जाँच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीण आसपास जिले की महिला होने की आशंका जता रहे हैं कहीं और हत्या कर शव को यहां पर छिपा दिया गया है। इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने बताया की महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है आसपास इलाकों में जाकर महिला के बारे में जानकारी की जा रही है समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगीIMG-20220428-WA0049.jpg