गर्मी से बेहाल राहगीरों के लिए भाजपा नगर मंडल द्वारा दो पौशाला लगवाई गई

in #unnao2 years ago

IMG_20220505_235008.jpg

उन्नाव : शहर के मोती नगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई कन्या विधालय के बाहर आज नगर मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी के सौजन्य से लगवाई गई पौशाला का उदघाटन सदर विधायक पुत्र भाजपा युवा नेता प्रखर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ,पवन सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इसी क्रम मे शहर के गांधी नगर में तिवारी पेट्रोल पम्प के सामने लगवाई गई पौशाला का उदघाटन कर लोगों को पेठा खिलवाकर पानी पिलाया गया। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए भाजपा नगर मंडल द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की लोगों ने सराहना की। पौशालाओं के उदघाटन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भानू मिश्रा, अवनीश गुप्ता, सुशील तिवारी गुड्डा, मोनू दीक्षित, भाजपा नेत्री नीलम सिंह, नीरज शुक्ला, शिवम सिंह,, अमित सिंह बउवा सभासद,, ब्रजेश पांडेय,,अश्वनी त्रिपाठी,, प्रसन मिश्रा,, प्रथम श्रीवास्तव,,सुनील मिश्रा काका,, सुजीत शर्मा,, मनीष पांडेय,, संजय त्रिवेदी सभासद मनोज मिश्रा,, मानोज निगम,, संदीप निगम पिंकी लाला ,,अमित शुक्ला,, विकास सोनकर सभासद,, सुभाष भारती,, आशीष त्रिपाठी,, गौरव त्रिवेदी,,ऋषि जैसवाल,,मोना पांडेय,, दीपक आदि सहित बडी संख्या लोग मौजूद रहे.