अज्ञात चोर ने बुलेट पर किया हाथ साफ

in #unknown10 months ago

0011.jpg

  • सूने घरों में बढ़ रही चोरी की वारदात

मंडला. जिले में चोरी की वारदात नहीं रूक रही है। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। अज्ञात चोरों को पकडऩे में पुलिस सफल नहीं हो पा रही है। विगत कुछ माह में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं हुई है। जिनमें कुछ वाहन मिले है, वहीं कुछ वाहनों का आज दिनांक तक सुराग नहीं लग पाया है। चोरी की वारदात से लोगों में भय भी है। कब कौन कहां से कोई अज्ञात चोर किसके घर में धावा बोल दे और चोरी की वारदात को अंजाम दे दे।

जानकारी अनुसार विगत कुछ दिन पहले जिला चिकित्सालय मंडला से अज्ञात चोर द्वारा एक मोटर साईकिल चोरी की गई। जिसका सीसीटीबी फुटेज भी मिला, लेकिन यह अज्ञात चोर पुलिस की गिरफ्त से आज भी दूर है। इस अज्ञात चोर का आज दिनांक तक कुछ सुराग नहीं लग सका। जिसके कारण शिकायतकर्ता भी परेशान है।

बता दे कि चोरी की वारदात में इसी माह 11 से 21 नवंबर के बीच मंडला से जबलपुर मार्ग में एसबीआई कटरा ब्रांच के पास किराये के मकान में रहने वाले प्रार्थी विवेक जैन की बुलेट पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। प्रार्थी विवेक जैन ने बताया कि उनके परिवार दीवाली पूजा के लिए अपने निज निवास सागर गए हुए थे और बुलेट घर में ही खड़ी। जब वह वापस 21 नवंबर की शाम वापस आए तो उनकी बुलेट नहीं थी। पतासाजी और आसपास पूछने पर बुलेट का पता नहीं चला। जिसके बाद प्रार्थी ने बुलेट चोरी की एफआईआर दर्ज की।

मंडला पुलिस ने बताया कि बुलेट वाहन चोरी की शिकायत मिली है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। बुलेट वाहन की चोरी के आरोपी को पकडऩे के लिए साइबर सेल की मदद ली गई है। साइबर सेल में इस चोरी की घटना की जानकारी दे दी गई है। मंडला पुलिस और साईबर सेल की टीम इस अज्ञात चोर की पतासाजी में जुट गए है।