केंद्रीय गृह मंत्री पदक की सूची में मंडला पुलिस के दो निरीक्षक शामिल

in #union2 years ago (edited)

Mandla Police .jpg

  • मंडला पुलिस के 02 निरीक्षको के नाम 2022 के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए चयनित
  • अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल

मंडला। अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री के पदक की उत्कृष्टता के लिए पदक का गठन किया गया था। इसकी घोषणा हर साल 12 अगस्त को की जाती है। वर्ष 2022 के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक 151 पुलिस कर्मियों को प्रदान किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री पदक का पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्यप्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10, केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ कर्मचारी और शेष अन्य राज्यों के हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

जानकारी अनुसार किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक का मेडल 2018 से दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करना है। 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं।

बताया गया कि इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्यप्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10, मध्य प्रदेश पुलिस के 10 लोगों में से मंडला जिले के दो निरीक्षको को भी इस सूची में जगह मिली हैं। जिसमें मंडला जिले के थाना बिछिया के निरीक्षक एस राम मरावी एवं थाना मोतीनाला के निरीक्षक अमृतलाल तिग्गा, केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ कर्मचारी और शेष अन्य राज्यों के हैं। /यूटी/संगठन। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

Sort:  

Badhai ke Patra hamare mandala jile ke do policekarmi Jo Madhya Pradesh ke mandala jile ka naam Roshan Kiya hai.

Hamen aapki khabron ko like Kiya Hai follow Karen aap bhi Karen

Bahut sundar