कोविड वैक्सीन की कम मिल रही डोज, 50 फीसदी आपूर्ति गिरी

in #una2 years ago

una_1638529668.jpeg

ऊना। कोविड वैक्सीन की आपूर्ति मांग अनुसार न होने से टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। करीब 50 प्रतिशत वैक्सीन की आपूर्ति कम हो गई है। आगामी दिनों में भी वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने पर टीकाकरण अभियान पर संकट गहरा सकता है

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड टीकाकरण अभियान को चलाया जा रहा है। 18 से 59 उम्र वर्ग के लिए भी सरकार निशुल्क बूस्टर डोज का अभियान चला रही है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों भी टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।

टीकाकरण अभियान के तहत जिले में रोजाना पांच से छह हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। टीकाकरण की आपूर्ति कम होने पर अब यह आंकड़ा दो से तीन हजार रह गया है। सूत्रों के अनुसार जिले में कोविड वैक्सीन के लिए वीरवार को गई वैक्सीनेशन वैन को केवल कोविड टीके की 5000 डोज ही मिल पाई। जबकि पहले औसतन इससे अधिक ही टीकाकरण रोजाना हो रहा था। इस कारण से टीकाकरण अभियान को झटका लगा है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मंजू बहल ने बताया कि वैक्सीनेशन की आपूर्ति बीते कुछ दिनों में कम हुई है। विभाग के उच्च अधिकारियों को इसके लिए सूचित किया गया। उच्च अधिकारियों की तरफ से कुछ दिनों में ही टीकाकारण की आपूर्ति को बढ़ाने का आश्वासन मिला है।
किस वर्ग में कितना टीकारण हुआ
जिले में अब तक 5,01,432 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 4,90,387 को दूसरी डोज भी लग चुकी है। जिले में बूस्टर डोज का लक्ष्य 4,45,864 है। 30 सितंबर तक लक्ष्य हासिल करना तय किया गया है। अब तक जिले में 90,533 लोगों ने बूस्टर डोज लगवा ली है।