मुख्यमंत्री जिस उषा कॉल को मंच पर तलाश रहे थे उसे पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

in #umaria2 years ago

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष समेत चार पदाधिकारी भाजपा से छह साल के लिए निष्काषित,पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर पड़ा भारी!

उमारिया के पाली नगरपालिका के चुनाव में बगावत कर चुनाव लड़ने वाली पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित चार भाजपा पदाधिकारियों को भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से किया निष्काषित,जिला अध्यक्ष ने जारी किया आदेश।
उमारिया।जिले के पाली नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने बागियों के ऊपर बड़ी कार्यवाही की है पार्टी से बगावत कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्काषित कर दिया है खास बात यह है कि निष्काषित पदाधिकारियों में एक ही परिवार के पति सुदामा विश्वकर्मा और रेखा विश्वकर्मा शामिल हैं जो नगरपालिका पाली में पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं पार्टी में एक और बड़ी कार्यवाही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उषा कोल ले विरुद्ध की है जो टिकट न मिलने से नाराज थी और वार्ड 05 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में है,एक अन्य पूर्व पार्षद का भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्काषित किया गया है,पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने पदाधिकारियों के निष्काशन का बुधवार की देर रात पत्र जारी किया है।