स्कूल में विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष में विविध कार्यक्रम संपन्न-*

in #umaria2 years ago

आई.पी.एस. एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष में विविध कार्यक्रम संपन्न-IMG-20221001-WA0323.jpg

उमरिया जिले की प्रतिष्ठित आईपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में गांधी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणो में पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में फ्रीडम फाइटर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता, ड्रॉइंग प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फ्रीडम फाइटर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सावित्रीबाई फुले, मदर टेरेसा, रानी चिन्नम्मा, डॉक्टर बी आर अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, महादेवी वर्मा, बसंती देवी, बेगम हज़रत महल, कस्तूरबा गांधी, बीना दास, बिपिन चंद्र पाल के अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। बच्चों द्वारा स्पीच प्रतियोगिता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने ड्रॉइंग की मदद से स्वच्छता अभियान का संदेश, राष्ट्रपिता के उपदेश को अपनी कला से ड्रॉइंग शीट में प्रस्तुत किए। सभी विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियां खूब तालियां बटोरी। फ्रीडम फाइटर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता में विनर विद्यार्थियों को आगामी दिनों में पुरुस्कृत किया जाएगा। आईपीएस कॉर्डिनेटर प्रियंका पांडे ने विश्व अहिंसा दिवस का महत्व बच्चों को समझाया साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उपदेश को हम सभी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। आईपीएस प्राचार्या श्री मती आरजू खान ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने के लिए कहा। साथ ही विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति के लिए शिक्षक, अभिभावक को धन्यवाद प्रेषित किया गया।