अश्वाक अहमद खान विशेष न्यायाधीश ने कहा- महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रही हिंसा निंदनीय

in #ujjain2 years ago

लोकेशन-उज्जैन

IMG-20220525-WA0027.jpgउज्जैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जन साहस संस्था देवास व बुनियाद संस्था उज्जैन के संयुक्त समन्वय से महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रही हिंसा तथा बंधुआ मजदूर(बाल श्रम ) की रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मध्यस्थता केंद्र जिला न्यायालय परिसर उज्जैन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विशेष न्यायाधीश अश्वाक अहमद खान ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रही हिंसा एक निंदनीय कृत्य है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में बहुत से कानून महिलओं एवं बच्चों के प्रति हो रही हिंसा को रोकने के लिये बनाए गए हैं लेकिन उनका व्यापक प्रचार-प्रसार ना होने के कारण लाभ जनसामान्य को प्राप्त नहीं हो पाया है। इस दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जन साहस संस्था देवास व बुनियाद संस्था उज्जैन के द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है।

प्राधिकरण के सचिव, जिला न्यायाधीश अरविंद जैन के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कानून तथा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बुनियाद संस्था के सचिव रईस खान के द्वारा संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुये बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रही हिंसा को रोकने का दायित्व समाज के प्रत्येक व्यक्ति का है। इस दिशा में उनकी संस्था हर संभव मदद करने के लिये तत्पर है। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्टेट विनायक गुप्ता के द्वारा पॉक्सो अधिनियम एवं सुरूचि भार्गव पेंशन अधिकारी के द्वारा समाजिक न्याय विभाग आभा शर्मा संचालिका वन स्टाप सेंटर के द्वारा महिला बाल विकास की योजनाएं, बीएल राठौर लेबर इंस्पेटर के द्वारा श्रम विभाग से संबंधित योजनाएं प्रोफेसर अजय भदौरिया के द्वारा मानव अधिकार एवं विष्णु जी के द्वारा साइबर काइम विषयों पर जानकारी दी गई। शोएब खान के द्वारा प्रवासी मजदूरो एवं प्रांजली अग्रवाल के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य तथा राजेन्द्र अहिरवार के द्वारा बंधुआ मजदूरों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, महिला बाल विकास, आदिम जाति कल्याण विभाग, अजाक थाना, श्रम विभाग, चाइल्ड लाईन, सीडब्लूसी, वनस्टॉप सेंटर, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य विभागों एवं पैरालीगल वालेटियर तथा जन साहस एवं बुनियाद संस्था के प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन रईस खान के द्वारा किया गया।