महाकाल मंदिर में रविवार को उमड़ी भक्तों की भीड़

in #ujjain2 years ago

लोकेशन-उज्जैन

IMG_20220522_194008.jpgउज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों लाइन में लग दर्शन के बाद महाकाल के भक्तों को पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिला। क्योंकि वाटर कूलर में ठंडा पानी खत्म हो रहा गर्म पानी मंदिर प्रशासन से व्यवस्था ठीक करने की मांग की।

..
महाकालेश्वर मंदिर में प्रति शनिवार, रविवार और सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। बाबा महाकाल के दर्शन तो श्रद्धालुओं को हो गए लेकिन ठंडे पानी के लिए श्रद्धालु परेशान होते दिखे। दरअसल वाटर कूलर का ज्यादा उपयोग होने से इसकी मोटर खराब हो गई और गर्म पानी निकलने लगा।इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आए भक्त ठंडा पानी पीने के लिए परेशान होते दिखे। बूंद पानी के लिए तरसते नजारा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि दोनों जगह के वाटरकूलर में गर्म पानी आ रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन से जल्द पानी की व्यवस्था ठीक करने की बात की। प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि शीघ्र ही भक्तों को ठंडा पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

IMG_20220522_194008.jpg