CM गहलोत ने बजाया ढोल, डोटासरा जमकर नाचे आदिवासी रंग में नजर आए CM

in #udaipur2 years ago

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आदिवासी दिवस के मौके पर बांसवाड़ा और मानगढ़ धाम के कार्यक्रम के बाद मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही स्थानीय कलाकारों ने आदिवासी गैर डांस कर सीएम गहलोत का स्वागत दिया। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी कलाकारों की टोली में शामिल हो गए।Screenshot_20220810-111753_Chrome.jpg

गहलोत और डोटासरा ने पहले साथ में गैर खेला। इस दौरान डोटासरा जमकर नाचे। इसके बाद अशोक गहलोत ने ढोल बजाया। इसके बाद अशोक गहलोत सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान गहलोत ने मृतक जून में जघन्य अपराध का शिकार हुए कन्हैयालाल के दोनों बेटों से मुलाकात की

Screenshot_20220810-111511_Chrome.jpg