कोहरे में टकराए दो ट्रक, कोई हताहत नहीं

in #two8 months ago

0019.jpg

  • नारायणगंज के बलई पुल में हुआ अल सुबह हादसा

मंडला. जिले में मौसम का मिजाज रोजाना बदले हुए नजर आ रहे है। कभी तापमान कम तो कभी तापमान अधिक हो रहा है, लेकिन अल सुबह कोहरे का कहर सड़क पर नजर आने लगा है। हाइवे पर घने कोहरे की वजह से सोमवार की अल सुबह करीब 3.30 बजे विकासखंड नारायणगंज के समीप बलई पुल पर दो ट्रक आमने सामने टकरा गए। हादसा घना कोहरे के कारण घटित हुआ। जिसके कारण दो ट्रकों में भिंडत हो गई।

जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 30 स्थित नारायणगंज के करीब बलई पुल में सुबह करीब 3.30 बजे दो ट्रकों की भिंड हो गई। हादसा घना कोहरे के कारण घटित हुआ है। शुक्र रहा कि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है। हादसा पुल के ऊपर हुआ था, यदि वाहन अनियंत्रित हो जाते तो कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

0020.jpg

बता दे कि ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 3714 और दूसरा ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 9955 वाहन में एक ट्रक मंडला की ओर दूसरा ट्रक जबलपुर की ओर जा रहा था। अल सुबह कोहरा अधिक होने के कारण पुल में क्रासिंग के दौरान आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि वाहनों की रफ्तार सीमित रही होगी, नहीं तो हादसा का रूप बड़ा हो सकता था। हाईवे मार्ग होने के कारण इस मार्ग में 24 घंटे आवाजाही बनी रहती है। हादसा अल सुबह का था, यदि हादसा दिन के समय घटित होता तो जाम की भी स्थिति निर्मित हो सकती थी।