दो बाईक की टक्कर, एक घायल

in #two2 months ago
  • दो बाईक की टक्कर, एक घायल
  • दो को आई मामूली चोट
  • घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
  • मंडला महाराजपुर के पुराने आरटीओ कार्यालय के पास हुआ हादसा

1000180490.jpg

मंडला:-जिले में तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। रोजाना कहीं ना कहीं किसी मार्ग में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। सड़क दुर्घटनाओं में लोग गंभीर घायल होने के साथ ही अपनी जान तक गवां रहे है, बावजूद इसके तेज रफ्तार और बेलगाम वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा और लोग असमय ही काल कवलित होते जाएगें।

1000180493.jpg

जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर को मंडला महाराजपुर पुराने आरटीओ कार्यालय के पास दो मोटर साईकिल की आमने समाने भिंडत हो गई। इस हादसे में एक बाईक सवार गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीयजनों की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय मंडला उपचार के लिए भेजा गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की जानकारी नहीं लग सकी है। युवक के होश में आने के बाद ही उसका नाम, पता चल सकेगा।

1000180491.jpg

बताया गया कि पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने दो बाईक की भिंडत में घायल युवक तेज रफ्तार से आ रहा था, उसी दौरान सामने की तरफ से एक बाईक में पति, पत्नि भी आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाईक सामने से आ रही बाईक से भिड गई। जिसमें बाईक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक अपनी बाईक में अकेला ही था। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी पुलिस लगा रही है।