Worker get's hit by truck and dies

in #truck2 years ago

मजदूरी से लौट रहे श्रमिक को डंपर ने मारी टक्कर, मौत
जोधपुर। निकटवर्ती भवाद फांटा रोड पर बाइक सवार एक मजदूर को पीछे से आ रहे एक डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना में मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
करवड़ पुलिस ने बताया कि नेतड़ा निवासी धन्नाराम पुत्र केसाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई पुखराज मेघवाल मजदूरी करता था। वह मजदूरी कर अपनी बाइक पर घर की तरफ नेतड़ा आ रहा था। तब भवाद फांटा रोड पर पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

Sort:  

बुरा हुआ