अमृत महोत्सव,प्राथमिक विद्यालय सुहाना में निकाली छात्र छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा रैली

in #tricolor2 years ago

IMG-20220808-WA0065.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुहाना सिविलियन प्राथमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा स्कूली छात्रों के साथ मिलकर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था।
IMG-20220808-WA0063.jpg
प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई तिरंगा रैली के दौरान स्कूली छात्रों के साथ स्कूल प्रबंधक और समेत ग्रामीण लोग भी तिरंगा रैली के दौरान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ग्रामीणों से हर घर तिरंगा फहराए जाने की अपील करने के साथ ही देशभक्ति गीतों पर ग्रामीणों के जेहन में देशप्रेम और देशभक्ति की अलग दी जगाई गई।
IMG-20220808-WA0064.jpg
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद इलाके के गांव सुहाना में मौजूद सिविलियन प्राथमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर तिरंगा यात्रा रैली का भव्य आयोजन किया गया था। सिविलियन प्राथमिक विद्यालय की तरफ से पूरे गांव के अंदर स्कूली छात्रों के साथ इस तिरंगा यात्रा को भव्य तैयारियों के साथ निकाला गया था।
IMG-20220808-WA0068.jpg
जबकि इस तिरंगा रैली का नेतृत्व सिविलियन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सलीम जावेद के द्वारा किया गया था। जबकि तिरंगा रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि सुभाष बागवान सहित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुज त्यागी ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
IMG-20220808-WA0067.jpg
इस दौरान रैली में करीब 350 बच्चों ने शिरकत की थी ओर स्कूली छात्रों ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर पूरे गांव के अंदर ग्रामीणों के बीच इस जागरूकता तिरंगा रैली को ढोल नगाड़ों के साथ निकाला गया। जब गांव के अंदर स्कूली छात्रों द्वारा स्कूल प्रबंधक के साथ मिलकर निकाली गई तिरंगा यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों का जमावड़ा गांव की सड़कों के दोनों तरफ उमड़ पड़ा।
IMG-20220808-WA0071.jpg
बताया जा रहा है कि सिविलियन प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा फहराए जाने के अभियान में सभी ग्राम वासियों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराए जाने की स्कूली छात्रों के द्वारा अपील भी की गई।
IMG-20220808-WA0070.jpg
जबकि इस तिरंगा रैली के दौरान स्कूल के समस्त अध्यापकों एवं स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए गए तो वही देशभक्ति गीतों के माध्यम से इस तिरंगा रैली को देख रहे लोगों में देश प्रेम और देश भक्ति का अलख जगाने के साथ ही लोगों में देशभक्ति का जेहन में संचार भी किया गया।
IMG-20220808-WA0069.jpg
जबकि इस तरंगा रैली के दौरान मौके पर ग्राम प्रधान इरफान खान, सिविलियन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन समेत शिक्षिका श्रीमती सुषमा कुमारी, ममता ,अलका ,श्वेता ,सोनम और शिक्षक प्रमोद कुमार सहित सदाकत अली आदि लोग मौजूद रहे।
IMG-20220808-WA0071.jpg