गोंगपा व आईपीएस ने नेताजी को श्रद्धा- सुमन अर्पित किया

in #tributes2 years ago

Screenshot_20221011_211517.jpgबलिया। कलेक्ट्रेट स्थित‌‌ अंबेडकर संस्थान के पास गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में दो मिनट का मौन रखकर सपा संस्थापक सामाजिक न्याय के योद्धा समाजवादी मसीहा पूर्व मुख्यमंत्री/ रक्षामंत्री धरती पुत्र नेताजी के नाम से मशहुर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर फूल-माला, श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नेताजी अमर रहे। नेताजी की समाजवादी विचारधारा जिंदाबाद के जोरदार गगनभेदी नारे लगाते हुए नेताजी को सादर विनम्र श्रद्धांजलि गोंगपा व आईपीएस कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई।
इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव को सादर नमन करते हुए इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि आजादी से पूर्व जन्म लेने वाले 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का एकाएक हम लोगों के बीच से चले जाना देशहित व समाजवादी आन्दोलन राष्ट्रीय राजनीति की अपूर्णनीय क्षति है। नेताजी देश के सियासत के मजबूत पहलवान रहे हैं। जिनकी कमी समाजवादी आन्दोलन में अनादिकाल तक खलती रहेगी। नेताजी युगों-युगों तक शोषित पीड़ित लोगों के हृदय में विराजमान रहेंगे! हम समाजवादी विचारधारा के लोगों का भी यह आवश्यक कर्तव्य व नैतिक दायित्व बनता है कि हम सभी समाजवादी एकजुट होकर नेताजी के समाजवादी विचारधारा की जलाई मशाल को मजबूती से थामकर आगे बढें और राष्ट्रीय स्तर पर जन- जन में समाजवादी रग फैलाने का काम करें! आगे कहा कि गोंडवाना पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे दादा हीरा सिंह मरकाम से नेताजी मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक समाजवादी वैचारिक संबंध बहुत ही करीबी के रहे हैं। श्रद्धांजलि शोक सभा के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद गोंड, प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, उपाध्यक्ष सुचित गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, तहसील संगठन मंत्री अशोक गोंड, हनुमानगंज ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, उपाध्यक्ष रामनारायण गोंड, प्रचार मंत्री रामचन्द्र जेठवंत, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, सुदेश शाह, शिवशंकर खरवार, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, रामसेवक खरवार प्रमुख रूप से रहे।