भाजपा युवा मोर्चा व अवतार सामाजिक संस्था द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन।

IMG-20220813-WA0427.jpg

बरुआसागर। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, सरकारी विभागों, विद्यालयों, भाजपा व उसके अनुसांगिक संगठनों आदि के द्वारा तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। शनिवार को नगर में अवतार सामाजिक संस्था टीम व भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। अवतार संस्था द्वारा आयोजित रैली में नगर के व्यापारी गण, नागरिक और सामाजिक संगठनों एवं शैक्षिक संस्थान में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर द्वारा सहयोग किया गया। वहीं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुभव चतुर्वेदी राजा के नेतृत्व में रामराजा विवाह घर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुई वापस रामराजा विवाह घर पर सम्पन्न हुई।
kmc_20220814_075109.jpg
रैलियों में अवतार संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुभव चतुर्वेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप जैन, अमरसिंह कुशवाहा, अनिल जैन, मुकेश नायक, बृजपाल राजावत, जितेंद्र बिरथरे, नरेंद्र अग्रवाल, महिला मंडल में विभा तिवारी, सुधा बिरथरे, दशरथ कुशवाहा, महेश जांगिड़, चंद्रभान, नील कमल मिश्रा, कालीचरण कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, आसू नायक, काकू, कपिल कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, प्रशांत चतुर्वेदी, अंकुर चतुर्वेदी, विजय जांगिड़, विक्की अग्रवाल, निशांत जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।

राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।