व्यापार मंडल, मुस्लिम बंधुओं व कुशवाहा समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा।

IMG-20220814-WA0216.jpg
बरुआसागर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, कुशवाहा समाज व मुस्लिम समाज के लोगों ने भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित कर नगर के माहौल को देशभक्ति मय कर दिया।
IMG-20220814-WA0362.jpg
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत बीते कई दिनों से विभिन्न संगठनों व संस्थानों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इसी श्रृंखला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा अध्यक्ष आनंद सोनी के नेतृत्व में, कुशवाहा समाज द्वारा अध्यक्ष अनंतराम कुशवाहा के नेतृत्व में व नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। डीजे व बैंड की धुनों पर बजते देशभक्ति के तराने व उन पर हाथों में तिरंगा लिए थिरकते युवाओं व उत्साही व्यापारियों, नागरिकों ने नगर का माहौल देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया।
IMG-20220814-WA0350.jpg
तिरंगा यात्राओं में शंकर अग्रवाल, आशु अग्रवाल, ओमी कुशवाहा, अजित श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सोनी, अभिषेक हयारण, पीयूष गुप्ता, सुरेश साहू, स्वप्निल श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, अमरसिंह कुशवाहा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।