भाजपा ने खोला तिरंगा सुविधा केंद्र ,घर घर में शान से फहराया जाएंगा तिरंगा -- इंद्र शरण

in #tiranga2 years ago

युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
सीधी मध्यप्रदेश।
भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता मीसाबंदी अधिवक्ता यदुनाथ सिंह चौहान एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि हर घर में तिरंगा फहरे, इसके लिए लोगों को तिरंगा सहजता और सरलता से उपलब्ध हो सके, इसलिए पार्टी कार्यालय में तिरंगा सुविधा केंद्र खोला गया है। जहां से पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में जुटा हुआ है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की बराबर की सहभागिता होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति, कोई भी वर्ग, कोई भी समाज, इससे अछूता ना रहे। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह ने भी संबोधित किया और हर घर में तिरंगा कार्यक्रम की सराहना करते हुए सफलता की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन जिला आयोजन समिति के डोली सदस्य डॉ देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, बद्रीश मिश्रा, नीलम पांडे, सरस्वती बहेलिया, रवि केसरी, पुनीत नारायण शुक्ला, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, राकेश सिंह, सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा के अध्यक्ष पार्षद पुनम सोनी, राकेश मौर्य, आगा मंसूर खान पुन्नू, पुष्पराज सिंह चौहान, मुनिराज विश्वकर्मा, विक्रांत सोनी, अक्षय तिवारी, पार्षद शुभा देवी, मनील सिंह चौहान,निशा सिंह चौहान, विभा शर्मा, महेंद्र यादव, मुन्ना लाल चौधरी, शंकर लाल केवट, समर बहादुर यादव, प्रभात कुशवाहा, संजय सोनी, ललन सिंह, अजय चौबे, लल्लू पुजवा, रन्नू साकेत, अमित जयसवाल, मीनाक्षी मिश्रा, उमा तिवारी, बृजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, महिमा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहकर तिरंगा सुविधा केंद्र से अपने अपने लिए तिरंगा प्राप्त किए।

युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों से प्रेरित होकर जिले के दर्जनों युवाओं ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सुधांशु सिंह परिहार, विजय सिंह सेंगर, सिद्धार्थ सिंह परिहार, उज्जवल सिंह बघेल, संजय जायसवाल, अभिषेक सिंह, रंजीत सिंह चौहान सहित अनेक लोग शामिल रहे।