आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई नगर में तिरंगा रैली

in #tiranga2 years ago (edited)

kamal Chouhan
राजगढ़ (मध्य प्रदेश):- आज दिनांक 08/08/22 को नगर छापीहेड़ा में सुबह 10:30 बजे हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में एकत्रित होकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग ,शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पत्रकार गण, नगर के वरिष्ठ जन, नेतागण, और नगरीय निकाय के पार्षद गण, एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हाय सेकेंडरी स्कूल, कन्या शाला, प्रखर कान्वेंट एवं सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा
हर घर तिरंगा यात्रा में सभी विद्यालयों के सैकड़ों भैया/बहिनो ने सम्मिलित होकर हर घर तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाई एवं यात्रा में भारत माता, सुभाष चंद्र बोस,स्वामी विवेकानंद के प्रतिरूप सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के भैया/बहिन बने।
वही तिरंगा रैली को स्कूल परिसर से प्रारंभ कर भारत माता के जयकारे लगाते हुए वही सरस्वती शिशु मंदिर संस्था की तरफ से भारत माता के स्वरूप की झांकी को मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड सब्जी बाजार त्रिपोलिया बाजार राम मंदिर चौक होते हुए तालाब मोहल्ला स्थित झंडा चौक पहुंचे जहां पर सर्वप्रथम राष्ट्रगान हुआ उसके बाद पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक प्रियव्रत सिंह खींची ने तिरंगे और भारत के सम्मान में कुछ उद्बोधन दिए उसके बाद तिरंगा रैली को समापन किया गया।IMG-20220808-WA0065.jpgIMG-20220808-WA0067.jpg

Sort:  

Bahut sundar

Good