प्रधानों ने किया एलान , शहर को टक्कर देंगे आगरा से सटे गांव में शान से लहराएगा तिरंगा

in #tiranga2 years ago

Prabhatkhabar_2020-08_8d47a011-f27a-4829-aa04-498ba40d29e7_independence_day.jpg

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 11 से 17 अगस्त तक 'स्वतंत्रता सप्ताह' मनाने के लिए ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। पंचायत भवन और स्कूलों पर ही नहीं, घर और प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा शान से लहराएगा।
इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। प्रधानों का कहना है कि 'स्वतंत्रता सप्ताह' के दौरान विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसके साथ ही घर-घर झंडा पहुंचाएंगे।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधान गांवों के लोगों को अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्हें बता रहे हैं कि यह राष्ट्रीय गौरव का आयेाजन है। इसमें सभी को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रधानों का कहना है कि पंचायत भवन और सरकारी स्कूलों के आसपास तीन रंगों में चूना डलवाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान अमृत सरोवरों का भी शुभारंभ किया जाएगा। जिससे कि गांव के लोगों को भ्रमण के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सके।

हर घर में झंडे उपलब्ध कराने का प्रबंध किया जाएगा। गांव में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अमृत सरोवरों को विकसित किया जाएगा।

दिनेश दुबे , प्रधानपति , जारुआ कटरा ग्राम पंचायत

15 अगस्त को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे ही, इससे पहले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। पंचायत भवन पर भी कार्यक्रम होगा।

गौरव चौधरी , प्रधान, इटौरा ग्राम पंचायत

हर घर तिरंगा को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह है। वे अपने घर और प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराएंगे। इसके लिए उन्हें झंडा रोहण के लिए नियम बताए जा रहे हैं।

सुनील सिंह चौधरी , प्रधान, गामरी

गांव के प्रमुख स्थानों पर तिरंगे रंग का चूना डलवाया जाएगा। लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये गौरव का विषय है। इससे जुड़ने के लिए हर ग्रामीण उत्साहि है।

सुनील कुमार , प्रधान , जखोदा ग्राम पंचायत

Sort:  

कृपया आप भी हमारे न्यूज को लाईक करे