हर घर तिरंगा..

in #tiranga2 years ago

IMG-20220812-WA0270.jpgIMG-20220812-WA0281.jpgबलिया में पुलिस के जवानों ने तिरंगा रूट मार्च निकाला
....IMG-20220812-WA0283.jpg
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन सहित समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस के जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा रूट मार्च किया गया। इस दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित अधिक संख्या में पुलिस के जवान सम्मिलित हुए।
बता दें कि जनपद की विभिन्न सड़कों पर कतार में तिरंगा लहराने एवं देश भक्ति धुन पर पुलिस कर्मियों के कदमताल से पूरा वातावरण देश भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन में देश प्रेम की भावना को जागृत किया गया। बलिया पुलिस बैंड पार्टी व पुलिस के जवानों द्वारा शहर में राष्ट्रीय धुन बजाकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
हमारे भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाया जा रहा "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम शुक्रवार को लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के रिजर्व पुलिस लाइन सहित समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस के जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर सार्वजनिक मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। जवानों द्वारा किए जा रहे रूट मार्च के दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। पुलिस बैंड पार्टी द्वारा शहर के बस स्टैंड, चित्तू पाडेय चौराहा , रेलवे स्टेशन होते हुए अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय धुन के साथ यात्रा निकाली गई और लोगों में देश प्रेम की भावना का संचार किया गया।IMG-20220812-WA0288.jpg![IMG-20220812-WA0269.jpg](https://images.worthIMG-20220812-WA0271.jpg