अपने दिल का ख्याल रखने दिए टिप्स

in #tips2 years ago

442e0b9a-2cf7-4f9a-8ef0-62b0df3c2303.jpg

  • किशोर, किशोरियों को बताए रोग के लक्षण और उपाए
  • जिले भर में हुए विविध आयोजन, निकाली जागरूकता रैली

631acf54-70d8-4d8c-9a0b-e6fda05fd66c.jpg

मंडला. दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन हम अपने दिल की महत्वपूर्णता को जानते हुए भी इसका ख्याल बेहतर नहीं रख पाते है। इस आधुनिक लाइफ स्टाइल और अनियमित आहार के कारण अब 30 से 40 वर्ष के युवाओं को भी दिल के रोग होने लगे है। यह समस्या इतनी आम हो चुकी है कि अधिकत्तर परिवार के सदस्य ह्दय रोग से पीडि़त है। अब तो बच्चे भी इस रोग से अछूते नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि खराब लाईफ स्टाइल, व्यायाम ना करना और अनियमित खान पान के कारण यह बीमारी अब आम होते जा रही है। जिससे लोग असमय काल के गाल में समा रहे है। इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम स्वयं सेवी संस्था द्वारा आयोजित किए गए।

1e523509-7352-4458-9225-5b85b835a8c0.jpg

विकासखंड नारायणगंज में ह्दय दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ह्दय दिवस मनाया गया। बीएमओ डॉ. एएल कोल के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणगंज स्वास्थ्य केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जागरूकता रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के किशोर, किशोरी साथिया, आशा कार्यकर्ता और मास्टर ट्रेनर को ह्दय से संबंधित जानकारी बीएमओ डॉ. एएल कोल द्वारा विस्तार से दी गई। कार्यक्रम में ह्रदय रोग से संबंधित लक्षण, रोग व निदान पर चर्चा की गई। डॉ. एएल कोल ने किशोर, किशोरियों को मार्गदर्शन देते हुए रोजाना व्यायाम, पोषण आहार लेने की समझाईश दी। मास्टर ट्रेनर इंद्रा उइके ने छात्राओं को ह्रदय रोग से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बीएमओ डॉ. एएल कोल , बीसीएम शैलेन्द्र सिंह, लेखापाल कमलेश सिंह, किशोर, किशोरी साथिया, आशा कार्यकर्ता, मास्टर ट्रेनर इंद्रा उइके, शिव नंदा समेत स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाफ मौजूद रहा।

c1dabca3-526e-4ecf-a53c-e17b52b59a88.jpg

Sort:  

Nice