51 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से टीकमगढ़ नगर का होगा विकास

in #tikamgarh2 years ago

IMG_20220516_132845_054.jpg
टीकमगढ़। रविवार के दिन स्थानीय महिला पार्क में टीकमगढ़ के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका परिषद के द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य लोग एवं वरिष्ठ जन सहित पार्षद भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी सहित जनपद अध्यक्ष कामिनी गिरी गोस्वामी मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। विधायक राकेश गिरी ने सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वरिष्ठ जनों के साथ नगर के कुल 51 करोड़ 42 लाख कार्यों का पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया। जिसमें अमृत नल जल योजना 33 करोड़, ऑडिटोरियम निर्माण कार्य 600 सीटर नगरपालिका के पीछे 8 करोड रुपए, नाला निर्माण वृंदावन तालाब से शिवनगर कॉलोनी तक 3 करोड़ 28 लाख रुपए, महेंद्र सागर तालाब का सौंदर्यीकरण घाट एवं नहर निर्माण कार्य 2 करोड रुपए, महेंद्र सागर तालाब सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण तथा विसर्जन कुंड घाट पैचिंग एव दीवाल निर्माण कार्य एक करोड़ 48 लाख रुपए, सहित वार्डों में नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण, नगरीय निकाय अंतर्गत गौशाला निर्माण, महिला पार्क में महिला वाचनालय का निर्माण, पुराने बस स्टैंड के पास जय स्तंभ का जीर्णोद्धार, भैरव बाबा मंदिर के पास स्वागत द्वार निर्माण, पुरानी टेहरी में पावर हाउस के पास टीन सेट एवं चबूतरा निर्माण कार्य, पुराने बस स्टैंड के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण, बानपुर रोड पर स्थित मुक्तिधाम इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों का विधायक राकेश गिरी ने सभी भाजपा पदाधिकारी एवं पार्षद वरिष्ठ जनों के साथ भूमि पूजन किया कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक राकेश गिरी सहित अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी ने नगर के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य है सबका साथ शहर का विकास मेरा एक ही काम है सबकी सुनना एवं सब की समस्या को निपटाना है जहां तक विकास की बात है जो कुछ भी है वह सब जनता के सामने हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आज मेरे एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर में 51 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है यहां शहर में निर्माण कार्यों का प्रारंभ कर दिया जाएगा एवं जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को पूर्ण करा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा इसके अलावा विधायक राकेश गिरी ने कहा कि 33 करोड रुपए की लागत से टीकमगढ़ नगर में अमृत नल जल योजना, 8 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण कार्य 600 सीटर नगरपालिका के पीछे, तीन करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य वृंदावन तालाब से शिवनगर कॉलोनी तक, 2 करोड़ रुपए की लागत से महेंद्र सागर तालाब का सौंदर्यीकरण घाट एवं नहर निर्माण कार्य सहित एक करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से महेंद्र सागर तालाब सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण तथा विसर्जन कुंड घाट पैचिंग एवं दीवाल निर्माण कार्य सहित अनेक विकास कार्यो का आज भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रोहित वेशिकीया, प्रत्येन्द्र सिंघई, रमेश कुमार त्रिवेदी,ओपी त्रिपाठी, मनोज व्यास, राजेंद्र गुप्ता, मृत्युंजय दीक्षित , राजेन्द्र मिश्रा, संजय अवस्थी, संजय त्रिपाठी, आशुतोष भट्ट, अश्वनी चढ़ार , सुशीला राजपूत, सरोज राजपूत , बृजकिशोर तिवारी, गोपाल सिंह राय , दामोदर अहिरवार, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी, प्रवीण नामदेव, आनंद सोनी , राजकुमार रैकवार, राजकुमार यादव, हर्ष मिश्रा , नरेश तिवारी , संतोष चौरसिया , कीरत लोधी , जाहिद खान, गोकुल प्रजापति, बृजेंद्र राय , शंकर सिंह राय, अरुण तिवारी, मनोज व्यास, ज्ञानेंद्र सिंह , अंश मिश्रा, पुष्पेंद्र जैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sort:  

सबका सबका साथ सबका विकास