तिहाड़ में फिर हिंसक झड़प, टीवी देखने को लेकर धारदार वस्तु से कैदी पर हमला; चेहरे पर आई चोट

in #tihar2 years ago

NEWS DESK : WORTHEUM NEWS,
PUBLISHED BY - PREETI YADAV

तिहाड़ जेल में टीवी देखने को लेकर हुई बहस के बाद एक कैदी पर दो अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना कारागार नंबर पांच में बुधवार को हुई। कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झड़प उस बैरक में हुई, जहां 18 से 21 साल की उम्र के अपराधी बंद हैं।

झड़प के दौरान दो कैदियों ने एक अन्य कैदी पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घायल कैदी के चेहरे पर चोट आई है। उसे इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

इससे पहले जब जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था तब कैदियों ने धारदार हथियार से जेलकर्मियों पर हमला कर दिया था। हमले में सात वार्डर घायल हो गए थे। वहीं 16 कैदियों ने दीवार पर सिर पटककर खुद को भी घायल कर दिया था। जेल प्रशासन को जेल संख्या एक, चार और आठ में कैदियों के पास मोबाइल, चाकू और नशीला पदार्थ होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

Sort:  

Please like my news please 🙏

https://wortheum.news/@shankarbansari

Please like and follow me

Like to my posts and follow me plz

Critical

Please support 🙏