पिछले वर्ष की अपेक्षा अप्रैल और मई में तापमान का कहर

in #temperature4 months ago

001.jpg

  • अधिकतम तापमान तोड़ रहा रिकार्ड, 12.6 डिग्री बढ़ा तापमान
  • पिछले वर्ष की अपेक्षा अप्रैल और मई में तापमान का कहर
  • सूरज दिखाने लगा अपने तेवर, बढ़ रही तेज तपन, उमस से लोग परेशान

मंडला. इस साल गर्मी अपना उग्र रूप दिखाने पर अमादा हो गई है। इस वर्ष गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ते दिख रही है। इस वर्ष अप्रैल के शुरूआत माह में ही लोग सुबह 11 बजे के बाद घरों से बाहर निकलने के लिए हिचकिचा रहे है। तेज धूप और तपन के आगे लोग नस्मष्तक हो रहे है। मार्च माह से ही तापमान में उछाल आ गया है। विगत वर्ष 2023 की अपेक्षा इस वर्ष अधिकतम तापमान में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इस वर्ष विगत एक माह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जा रहा है।

001.jpg

जानकारी अनुसान इस वर्ष माह अप्रैल और मई माह ने पिछले वर्ष का न केवल रिकार्ड तोड़ है, बल्कि पिछले वर्ष की तुलना में तापमान 5 से 10 डिग्री अधिक बना हुआ है। विगत वर्ष 01 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। वहीं इस वर्ष 01 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह विगत वर्ष 01 मई 2023 को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वर्ष 40.8 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री रहा। विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 01 मई को करीब 09 डिग्री अधिकतम तापमान अधिक रहा। इसी प्रकार विगत वर्ष 02 मई को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री रहा। 03 मई को विगत वर्ष अधिकतम 27.0 डिग्री न्यूनतम 19.0 डिग्री रहा। इस वर्ष 02 मई को अधिकतम 39.0 डिग्री न्यूनतम 19.5 डिग्री रहा। 03 मई को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वर्ष 03 मई को अधिकतम तापमान पिछले वर्ष की तुलना में 12.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। वही न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री नीचे उतरा है।
जिले में तापमान विगत वर्ष की अपेक्षा अधिक उछाल मारा है। 05 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान बढऩे से सूर्य की तपन और गरम हवाएं चलना प्रारंभ हो गई है। पारे में बढ़ोत्तरी के कारण लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं शाम के समय भी लोगों को अभी से गर्म हवाएं सहन करनी पड़ रही है। रात 9 बजे के बाद ही लोगों को मौसम में थोड़ी राहत मिल रही है।

temperature- 03.05.2024.jpg

  • न्यूनतम तापमान में आंख मिचौली :
    विगत दिनों से न्यूनतम तापमान में जमकर उठा पटक देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कभी बढ़ रहा है तो कभी उछाल मार रहा है। ऐसे में इस बार गर्मी पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक पड़ रही है। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना जताई है। तेज गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लू से बचाव करने की एडवाइजरी जारी की है। बता दे कि इस बार गर्मी तमाम पुराने रिकार्ड तोडऩे में अमादा है।

  • गर्म हवाएं जिले को ले रही आगोश में :
    मौसम वैज्ञानिक सुमित परोहा ने बताया कि इस वर्ष के तापमान में पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। इस वर्ष का अधिकतम तापमान पिछले वर्ष की अपेक्षा 05 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। जिसके कारण दिन में गर्मी का एहसास भी लोगों को अधिक हो रहा है। दिन के तामपान में विगत दिनों की अपेक्षा बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। विगत एक माह से अधिकतम तापमान 35 से 41 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है और न्यूनतम तापमान भी 12 से 22 डिग्री के आसपास है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे है वैसे-वैसे सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे है। विगत कुछ दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण दिन में ज्यादा गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्म हवाओं ने धीरे-धीरे जिले को आगोश में लेना शुरू कर दिया है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

0012.jpg

  • सूखने लगे नदी, तालाब :
    तेज गर्मी के चलते नदी, नालों व तालाबों का जलस्तर भी तेजी से कम हो गया है। अप्रैल माह खत्म हो गया है और मई माह का प्रथम पखवाड़ा शुरू हुआ है। सूरज की प्रचण्ड किरणें आग उगलना शुरू कर दी है। जिसके कारण तालाबों में भरा पानी तेजी से सूख रहा है। जिले भर के कई तालाबों का पानी सूख गया है। तालाबों में दरारें स्पष्ट दिखने लगी है। जिला मुख्यालय के नजदीकी जलाशयों, तालाबों का जल स्तर कम होकर सूख गए है।

  • आगामी तीन दिनों में फिर मौसम में होगी उठा पटक :
    बताया गया कि मौसम में उतार चढ़ाव अभी भी जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि आगामी तीन से चार दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। जिससे एक बार फिर मौसम में परिवर्तन नजर आएगा। इसके साथ ही आज शनिवार को मौसम साफ ओर शुष्क रहेगा और हवाओं की चाल 10 से 12 किमी घंटे की रफ्तार से चलेगी और अधिकतम तापमान भी 39 से 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। इसके साथ ही आगामी 06 और 07 मई को कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात के साथ झोकेदार हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है।