तीज बिखेरगी बीज, ऋतु परिवर्तन की दिलकश शुरुआत है: विधायक बड़ौली

in #teej2 years ago

सोनीपत, 29 जुलाई

राई क्षेत्र के विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आई तीज बखेरगी बीज यह वाक्य वास्तव में सार्थक है त्रतु परिवर्तन की दिलकश शुरुआत का संदेश है।

बड़ौली ने तीज महोत्सव की बधाई देते हुए जिला एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। तीज पर्व से ऋतु परिवर्तन की भी अनूठी शुरुआत होती है।

यह परिवर्तन हिंदुस्तान में ही देखने को मिलते हैं, जहां कई प्रकार की ऋतुएं होती हैं। जबकि अन्य देशों में लगभग एक समान मौसम ही रहता है। रिमझिम बरसात से मौसम सुहाना हो जाता है। भीषण गर्मी से राहत मिलती है।

Screenshot_20220729-195804_Chrome.jpg हरियाली तीज उमंग से भरा त्योहार है। बच्चे और बड़े साथ मिलकर झूला डालते हैं। सब मिलकर झूलने का आनंद उठाते हैं।

Sort:  

Good news visit my profile to