द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।

in #teachers2 years ago

द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।

लखीमपुर खीरीIMG-20220905-WA0048.jpg

भारत में शिक्षक दिवस का उत्सव आज 5 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज निघासन स्थित द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्टूडेंट्स टीचर्स को शुभकामनाएं और गिफ्ट देकर सम्मानित किया ।

भारत में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह स्मरणोत्सव हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति (दूसरे राष्ट्रपति) डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का प्रतीक है। डॉ राधाकृष्णन ने भारत की शिक्षा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बच्चों को स्कूलों में जाने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया था। इस पहलू में उनके योगदान ने शिक्षा को कई लोगों के लिए सुलभ बनाया है और यही कारण है कि 5 सितंबर को उनकी जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

हर किसी के जीवन में शिक्षक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण और खास होती है। एक शिक्षक बच्चे को एक सफल और बेहतर इंसान बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में शिक्षक दिवस का उत्सव स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से भरा होता है। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां छात्र शिक्षकों की सराहना करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं और उपहार देकर सम्मानित करते हैं।

Sort:  

Happy teacher day