निरंकुश नौकरशाही तानाशाह भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें युवा -ज्ञान सिंह

in #taiyaari2 years ago

रामपुर तहसील घेराव को सफल बनाने कांग्रेस अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और स्थानीय जन समस्याओं को लेकर 21 सितंबर को होना है रामपुर तहसील का घेराव

सीधी रामबिहारी पाण्डेय।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई में 21 सितंबर को महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर होने जा रहे रामपुर तहसील घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह लगातार चुरहट विधानसभा अंतर्गत आमजन सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सतत जनसंपर्क कर कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर निरंकुश तानाशाह भाजपा सरकार और इस भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की अपील कर रहे हैं उक्त जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आज शिकारगंज बाघड़, गड़हरा रैदुआरिया कपुरी कोठार कपुरी पवाई अमिलई सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। ज्ञात हो कि 21 सितंबर को विभिन्न मुद्दों को लेकर रामपुर तहसील के घेराव का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया है अपने सतत जनसंपर्क के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं आम जनमानस से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र भदौरिया, रमेश चर्तुवेदी, संदीप उपाध्याय, के डी सिंह, ऋषिराज मिश्रा, नरेन्द्र पांडेय उर्फ डाक्टर, नवीन सिंह, आशुतोष शुक्ला, अरुण शेखर त्रिपाठी, अशोक सिंह आदि लोग जुटे हुए हैं।
ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा
ब्लाक युवा कांग्रेस रामपुर नैकिन के अध्यक्ष इंजी अशीष तिवारी !के मुख्यतिथ्य में रामपुर नैकिन, हत्था व बघवार में तहसील घेराव के संबन्ध में युवाओं के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया गया।IMG-20220919-WA0049.jpgIMG-20220919-WA0050.jpgIMG-20220919-WA0048.jpg