समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल परिवार तक सीमित - ठा0 योगेन्द्र सिंह तोमर

in #t6 months ago

VideoCapture_20240307-115806.jpg
दहगवां बदायूँ। सहसवान में सेक्युलर महापंचायत में सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का जोशीला भाषण सुन जनता हुई दंग।सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर ने बहीं बड़ी बात कही और खास मुद्दे उठाए, औऱ सपा की खामियों को उजागर, किया तो बही इशारों ही इशारों में इन पर किया राजनीतिक हमला इसी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा देने वाले ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल परिवार तक सीमित रह गई है। इसी के साथ सेकुलर महापंचायत में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें चुनाव के वक्त कब्रिस्तान, पाकिस्तान की बात याद आती है। कोई मुसलमान गलत काम करता है तो उसे सजा मिले हम आपके साथ हूं। मगर मस्जिदें गिराई जा रही हैं तो यह गलत है। भाजपा के खिलाफ सपा, बसपा में जाते हैं तो वहां भी मुसलमानों को पसंद नहीं किया जाता है। मुस्लिम वोट को पार्टियां केवल वोटबैंक के लिए इस्तेमाल करती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है। सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे चुके योगेंद्र सिंह तोमर, पीयूष रंजन यादव, निषाद पार्टी के आनंद निषाद, साजिद अली, हाजी निहालुद्दीन, जमालुद्दीन, राशिद आदि ने भी पंचायत को संबोधित किया।महासम्मेलन में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि मुसलमान आज सपा को वोट देने की सजा भुगत रहा है। पहले साइकिल पैरों से चलती थी लेकिन अब यह हवाई जहाज के पेट्रोल से चलने लगी है। इस मौके पर जाहिद हुसैन, खालिद शेरवानी, साजिद अली, मुन्ने खां, प्यारे मियां, जमालुद्दीन, सलीम अहमद खां, सलीम सिद्दीकी, फैसल मौजूद रहे। पूर्व मंत्री आबिद रजा बदायूं से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। सलीम शेरवानी बदायूं से चुनाव लड़े तो आबिद आंवला लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे।