पुस्तक राम जन्मभूमि अयोध्या का लोकार्पण

in #sunil9 months ago (edited)

भगवान राम भारत की श्रद्धा एवं अस्मिता के प्रतीक हैं - गोविंद देवगिरी

पुस्तक में समाहित है अयोध्या का पुरातत्व एवं इतिहास - डॉ अमित राय जैन

IMG-20231218-WA0012.jpg

IMG-20231218-WA0018.jpg
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार एवं प्रख्यात लेखक बलबीर पुंज भी रहे शामिल !

किताब वाले प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित इतिहासकार डॉ अमित राय जैन की नव प्रकाशित पुस्तक राम जन्मभूमि अयोध्या- पास्ट टू प्रजेंट का लोकार्पण आज दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र सभागार में उपस्थित सैकड़ो बुद्धिजीवियों के मध्य संपन्न हुआ ! राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी, गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री दंडी स्वामी जितेंद्रआनंद सरस्वती, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेश मुनि, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार एवं पूर्व सांसद बलबीर पुंज के द्वारा पुस्तक का लोकार्पण किया गया!

इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज ने कहां की भगवान राम भारत की आत्मा में बसते हैं ! भारतीय अस्मिता और गौरव के प्रति भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या को आधार बनाकर किया गया यह साहित्यिक कार्य अपने आप में अमर हो गया है ! 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व प्रस्तुत पुस्तक पूरे विश्व में प्रसिद्ध एवं विख्यात होगी ! इसके लिए मैं लेखक डॉ अमित राय जैन को बधाई देता हूं !

गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री दंडी स्वामी जितेंद्र आनंद सरस्वती महाराज ने इस अवसर पर कहां की भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले वामपंथियों को यह उचित समय पर दिया गया जवाब है ! इस पुस्तक के माध्यम से संपूर्ण विश्व भगवान राम के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक तथ्यों को जानेंगे! प्रस्तुत पुस्तक में राम जन्मभूमि आंदोलन के उन सैकड़ो ज्ञात अज्ञात शहीदों को भी नमन किया गया है जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी !

अहिंसा विश्वभारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि ने इस अवसर पर कहां की अयोध्या न केवल सनातन हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है भारत के सभी धर्म के लोग जिनमें जैन बौद्ध सिख धर्म भी शामिल हैं! सभी की श्रद्धा और आस्था का केंद्र अयोध्या है, जहां पर भगवान राम का जन्म हुआ! इस अवसर पर सभी धर्म के लोगों को एकजुट होकर भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन समारोह का उत्सव मनाना चाहिए !

पुस्तक के लेखक इतिहासकार डॉ अमित राय जैन ने पुस्तक की पूर्व कल्पना के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि रामसेतु के सुप्रीम कोर्ट वाद के समय तत्कालीन केंद्रीय सरकार द्वारा राम के अस्तित्व पर उठाए गए सवाल को लेकर वह व्यथित थे इसलिए उन्होंने यह पुस्तक सभी संदर्भों को इकट्ठा करके लिखी ताकि विश्व के लोग भगवान राम और उनकी जन्म भूमि के संदर्भों को एक स्थान पर पढ़ सके !

प्रख्यात पत्रकार एवं पूर्व सांसद बलबीर पुंज ने भगवान राम के जन्म भूमि स्थान के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुछ अज्ञात तथ्यों का जिक्र किया उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर के उद्घाटन होने से संपूर्ण विश्व में भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ेगा !

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्य अध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर के उद्घाटन समारोह की समग्र जानकारी उपस्थित लोगों को दी और कहा कि भगवान राम के इस मंदिर निर्माण एवं उद्घाटन से पूर्व यह पुस्तक भारत में तथा विदेशों में बसे भगवान राम के श्रद्धालुओं के लिए एक वरदान साबित होगी !

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत शॉल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा किताबें वाले प्रकाशन समूह के प्रबंध निदेशक प्रशांत जैन ने किया!