आचार्यकुलम के विद्यार्थियों को लेकर स्वामी रामदेव ने कही ये बातें

in #sunil2 years ago

20220724_162501.jpgहरिद्वार, स्वामी रामदेव महाराज व श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण महाराज के प्राच्यव अधुनातन शिक्षा के ‘अभिनव प्रयाग’ आचार्यकुलम् में हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षा फल शत प्रतिशत आने पर हर्षाेल्लास का वातावरण रहा। इस वर्ष हाई स्कूल में सक्षम राय ने 99-60 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया।

कुल मिलाकर सभी 91 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 91.31 रहा। 29 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 26 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए। साथ ही सभी 06 विषयों में से 04 विषयों का औसत 90 से अधिक रहा। इनमें से भी 01 विषय का औसत तो 96 से भी अधिक रहा।

इस वर्ष इण्टरमीडिएट के विज्ञान, मानविकी व वाणिज्य वर्ग में प्राप्तांकों का औसत क्रमशः 90.09, 92.79 व 88.77 रहा जबकि क्रमशः दरबारा सिंह, कविता सिंह और मेधांश पराशर ने वर्गवार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर सभी 69 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 90.37 रहा। दरबारा सिंह ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया। 12 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 13 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए। साथ ही सभी 18 विषयों में से 09 विषयों का औसत 90 से अधिक रहा। इनमें से भी 03 विषयों का औसत तो 98 से भी अधिक रहा। इस प्रकार सम्पूर्ण परीक्षाफल अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।

आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ. ऋतंभरा शास्त्री ‘बहनजी’ सहित प्राचार्या आराधना कौल व आचार्य रजनीश ने इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रेषित किए।