पालिका अधिशाषी अधिकारी ने किया इन्दिरा रसोई का निरीक्षण

in #sumerpur2 years ago

सुमेरपुर। नगर पालिका क्षेत्र में चलाई जा रही इन्दिरा रसोई का पालिका अधिशाशी अधिकारी प्रकाश डूडी द्वारा निरीक्षण किया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रकाश डूडी ने बताया कि उक्त निरीक्षण के दौरान रसोई में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई इसके साथ ही रसोई में भोजन कर रहे लाभार्थियों से वार्ता की गई जिसमें लाभार्थियों द्वारा भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्था को संतोषजनक बताया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी द्वारा रसोई संचालक को निरंतर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई बनाये रखने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार के साथ कार्मिक उपस्थित रहें।Photo 30-5.jpeg