तिरंगा वाहन रैली को लेकर विधायक कुमावत ने राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से मुलाकात की |

in #sumerpur2 years ago

WhatsApp Image 2022-08-08 at 1.12.32 PM (1).jpeg
सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने 09 अगस्त को आयोजित तिरंगा वाहन रैली को लेकर राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा व राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से मुलाक़ात कि और कार्यक्रम कि रूपरेखा तय कर कार्यक्रम कि चर्चा की | मौके पर प्रभारी अरुण सिंह ने अपने स्वयम की राशि से 100 तिरंगा झंडा खरीदकर घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत को सुपुर्द किये | ये झंडे 09 अगस्त को सुमेरपुर में आयोजित तिरंगा वाहन रैली में कार्यकर्ताओं को वाहनों पर लगाने के लिए सुपुर्द किये गए है |
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि तिरंगा अपनी और इस देश की शान है, अपने देश और देशवासियों का मान है | उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के अपील पर 13 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगाने का आमजन से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक तिरंगा झंडा अपने स्तर पर व्यवस्था कर अपने अपने घरो और प्रतिष्ठानों पर लगाये | इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रदेश प्रभारी ने विधायक कुमावत को निर्देश दिए | विधायक कुमावत सहित इस अवसर पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पुखराज पटेल, नरेश ओझा, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे |
विधायक कुमावत ने बताया कि राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सुमेरपुर में आयोजित तिरंगा रैली की शुरुआत झांसी की रानी सर्किल से करेंगे और सुमेरपुर में भाजपा जिला बैठक को संबोधित करेंगे | इस अवसर पर सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक कुमावत, जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, जिला महामंत्री, जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी कार्यकर्त्ता और आमजन मौजूद रहेगे |