न्यायधीश शर्मा के विदाई समारोह में वकील मंडल ने जवाई बांध की तस्वीर भेंट की

in #sumerpur2 years ago

WhatsApp Image 2022-07-08 at 5.23.37 PM.jpeg
सुमेरपुर। वकील मंडल भवन में शुक्रवार को वकील मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गेहलोत की अध्यक्षता में जिला एवं सेशन न्यायाधीश विवेक शर्मा का जवाई बांध की तस्वीर भेंट कर विदाई दी गई। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा खरे सहित वकील मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे । एडीजे शर्मा ने कहा कि मेरे 6 माह के कार्यकाल में वकील मंडल का अच्छा सहयोग रहा है। वकील मंडल द्वारा एडीजे शर्मा को माला, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। इस मौके पर वकील मंडल सचिव महिपाल सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खिन्दारा गांव, सहसचिव सरफराज खान, कोषाध्यक्ष चेतन्य गहलोत सहित वकील मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे ।