महिला सशक्तिकरण को बढावा देने लियो क्लब की जिम्मेदारी आधी आबादी को सौंपी

in #sumerpur2 years ago

IMG-20220528-WA0034.jpgसुमेरपुर। लियो क्लब सुमेरपुर हिल्स कि साधारण बैठक शुक्रवार रात लॉयन्स क्लब सुमेरपुर हिल्स चार्टर अध्यक्ष पंकज राज मेवाडा के सानिध्य में आयोजित हुई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी गठित करने की घोषणा की गई। जिसमें पहली बार पुरी कार्यकारिणी की जिम्मेदारी युवतियों को सौंपी। क्लब अध्यक्ष युधिष्ठर सिंह चुंडावत ने बताया कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दीपिका व्यास, उपाध्यक्ष प्रथम रविन्द्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष द्वितीय जनक सिंह सोढा, उपाध्यक्ष तृतीय सुमन राजपूत, सचिय पीनल मालवीया, सह सचिव देवेंद्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष संयम खान पठान, सह कोषाध्यक्ष गौरव राजपुरोहित, क्लब प्रशासक अक्षय भाटी, क्लब लीडरशिप चेयरमैन राजेश्वरी राणावत, क्लब मेम्बरशिप चैयरमेन अनिता राजपूत, क्लब सर्विस चैयरपर्सन उपासना राजपुरोहित, एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर युधिष्ठर सिंह चुंडावत(आईपीपी) एवं क्लब मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चैयरमेन पद पर करन गहलोत, टेमर लियो आर्यन मेवाडा एवं टेल ट्विस्टर लियो संगीता राजपूत को मनोनीत किया गया। लियो सचिव भाटी ने बताया की नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई 22 से 30 जून 23 तक रहेगा। चार्टर अध्यक्ष मेवाडा ने बताया कि 2 जून को डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी के आगमन कि तैयारी की रूपरेखा तैयार कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।