आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

in #sumerpur2 years ago

WhatsApp Image 2022-07-09 at 6.05.23 PM.jpeg
सुमेरपुर। शहर में आगामी त्योहार ईद को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पाली जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी, पुलिस उप अधीक्षक रजत बिश्नोई, थानाधिकारी रामेश्वर भाटी व सुमेरपुर तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस थाना परिसर से रवाना होकर जवाई बांध रोड होते हुए भैरू चौक, मुख्य बाजार, गांधी सर्कल, राजगुरु सर्कल से होते हुए पुन: थाना परिसर पहुंचा। इस दौरान आमजन से त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।

Sort:  

Please follow me and like my post sir🙏🙏🙏🙏