लोगों को जागृत करने के लिए निकाली तिरंगा रैली, 2 हजार विद्यार्थी हुए रैली में शामिल

in #sumerpur2 years ago

WhatsApp Image 2022-08-13 at 5.48.20 PM.jpeg

  • तिरंगा रेली में शामिल विद्यार्थी- 2000
  • रैली की एक छोर से दुसरे छोर की लंबाई- 1.5 किलोमीटर
  • एक घंटे में रैली ने 4.5 किमी का सफर तय किया
  • विद्यार्थियों ने हाथो में थामे तिरंगे- 1200
    सुमेरपुर। देश की आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराने आमजन को जागरूक करने शहर के शिक्षा क्रांति रंगमंच मैदान से शनिवार को राजकीय व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा रेली निकाली। रैली को विधायक जोराराम कुमावत, एसडीएम हरिसिंह देवल, नगर पालिका अध्यक्ष उषा कंवर राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां पुलिस वृत्ताधिकारी रजत विश्नोई, ईओ प्रकाश डूडी, सीआई रामेश्वर भाटी, बीडीओ सोहनलाल डारा, प्राचार्य गजेन्द्रसिंह राणावत समेत अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहें। तिरंगा प्रभात फैरी राजगुरू सर्कल से पुराना पाली बस स्टेण्ड, गांधी मूर्ति से मेहता प्याऊ, नगर पालिका रोड़ से जवाई बांध रोड़ होते हुए पुन: रंगमंच मैदान पहुंच सम्पन्न हुई। रैली में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम्, भारत माता की जय आदि जयघोष लगाते हुए आमजन को घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करते हुए चल रहे थे। रैली का आमजन समेत सामाजिक संस्थानों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। समापन पर लॉयंस क्लब सुमेरपुर हिल्स ने िवद्यार्थियों को पानी की बोतलें व भारत विकास परिषद् ने बिस्किट बांटे।
Sort:  

हमने लाइक कर दी आप भी करे

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻