संत लिखमीदास महाराज की 272वीं जयंती धूमधाम से मनाई

in #sumerpur2 years ago

WhatsApp Image 2022-07-08 at 4.20.13 PM (1).jpeg
सुमेरपुर। माली समाज के आराध्य देव संत लिखमीदास महाराज की 272वी जयंती शुक्रवार को माली समाज महात्मा फुले ब्रिगेड संगठन के तत्वाधान में बाण माता मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई गई। सवेरे 11 बजे मंदिर परिसर में महाराज की तस्वीर पर माली समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। महात्मा फुले ब्रिगेड पाली जिला उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनुष्य जीवन को प्राप्त कर मानवता नहीं रखी जाय तो इस जन्म का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बताया कि लिखमीदास महाराज ने मिथ्या अभिमान, निंदा, पाप कर्म एवं अनैतिकता से सदा दूर रहने का कहा था। उन्होंने उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वन किया। कार्यक्रम में डॉ. भरत चौहान, महेश परिहार, नरेश सांखला, माली समाज सुमेरपुर अध्यक्ष खीमाराम देवड़ा, दीपक भाटी, लालाराम माली, ऊषा गहलोत, भीखाराम माली, जोधराज देवड़ा, जयेश देवड़ा, मदन माली, महेंद्र, वैभव, केसाराम देवड़ा, मंदिर पुजारी हिम्मतदास समेत समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।