पुरवा हवा ने बढ़ाई उमस,गर्मी से लोग बेहाल
सुलतानपुर, संवाददाता। मंगलवार को गर्मी अधिक होने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। उमसभरी गर्मी से पंखा व कूलर भी राहत नहीं दे पाया। पुरवा हवा के कारण गर्मी बढ़ गई है। गर्मी के कारण अस्पताल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर लोग गर्मी से बेहाल दिखे। शहर में पेड़ कट जाने से सड़क पर चलने वाले लोगों का बुरा हाल था। गर्मी में एकाएक इजाफा होने से बिजली की खपत फिर बढ़ गई है। सोमवार की रात बढ़ैयाबीर, पयागीपुर समेत कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उमसभरी गर्मी से अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 44 फीसदी हो गई है। आगामी चौबीस घंटे में हवा पुरवा चलने व औसत तापमान एक डिग्री बढ़ने की उम्मीद है।