केवट के नाव पर बैठ श्रीराम ग‌ए उस पार

in #sultanpur2 years ago

Wortheum news,ypanka

हनुमत रामलीला समिति के तत्वावधान में पंडित गणेश शास्त्री के निर्देशन में रामलीला मंचन के पांचवें दिन राम वन गमन से लेकर राम केवट संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। लीला मंचन में दशरथ अपने सचिव व गुरु वशिष्ठ के साथ दरबार में गुरु के आदेश पर राम के राज्याभिषेक की तैयारी करते हैं।

महारानी कैकेई की दासी मंथरा के कहने पर राजा दशरथ से कैकेई ने अपने दो वर मांग लिए। पहला भरत को राजगद्दी,दूसरा चौदह वर्षों के लिए राम वन गमन। मंत्री सुमंत राम लक्ष्मण और सीता को लेकर महल से निकलकर तमसा नदी के किनारे पहुंचते हैं। जहां तीनों लोग केवट के नाव में बैठकर उस पार चले जाते हैं। शुभारंभ से पूर्व क्षेत्र के सम्भ्रांत गणमान्य राधेश्याम सिंह,सोनू सिंह पूर्व प्रधान शेषपुर, प्रेम प्रकाश जायसवाल,काजल किन्नर, अतुल अग्रहरि, रविप्रकाश बरनवाल ने सियाराम की झांकी की आरती की। राम रामजी, लक्ष्मण कन्हैया पांडेय, वशिष्ठ सुरेश झा, दशरथ राजकुमार सिंह ने जीवंत अभिनय किया। संचालन जयप्रकाश अग्रहरी ने किया।