सुलतानपुर-आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से किशोरी की मौत, तीन घायल

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर, हिन्दुस्तान टीम। सोमवार दोपहर बाद आई आंधी-पानी में बल्दीराय थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव में पेड़ की डाल गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने से मैजिक वाहन में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। दूसरी ओर तेज आंधी में आग भड़कने से पांच घर जलकर राख हो गए। आंधी बाद पानी गिरने से आग शांत हो गई। आंधी-पानी में बिजली-टेलीफोन व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है चार मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। आगामी 24 घंटे में मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है,बादल छाए रहेंगे।
Screenshot_2022-05-23-06-59-12-82_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
यात्रियों को लेकर सोमवार को एक मैजिक वाहन बरौंसा से बगियागांव की तरफ जा रहा था। दिन में करीब ढाई बजे सवारी वाहन बरौंसा बिरसिंहपुर मार्ग पर जयसिंहपुर में एचपी गैस एंजेसी के समीप पहुंचा था, तेज आंधी चल रही थी। अचानक सड़क के किनारे स्थित एक आम का पेड़ मैजिक वाहन पर गिर गया। पेड़ गिरते ही वाहन में सवार यात्री चिल्लाने लगे। आस पास मौजूद रहे लोगों की मदद से यात्रियों को मैजिक वाहन से बाहर निकाला गया। वाहन में सवार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेंवतरी निवासी चालक जगदम्बा(45), ओटघनपुर निवासी श्रीनाथ वर्मा (62) परसौंहा निवासी गंगाधर (50) घायल हो गए। घायलों का समीप के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। पेड़ गिरने से काफी देर तक आवागमन वाधित रहा। जानकारी मिलते ही जयसिंहपुर एसडीएम अरविन्द कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते पर पड़े आम के पेड़ को हटवाने का निर्देश दिया। कुछ देर बाद रास्ते मे पड़े पेड़ को हटवाया गया।